कैरियररोजगार

SBI Recruitment 2022: SBI में 5000 से अधिक इन पदों पर निकली वैकेंसी, ग्रेजुएट करें आवेदन, 47000 होगी सैलरी

SBI Recruitment 2022: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. इसके लिए SBI ने क्लर्क कैडर में जूनियर एसोसिएट (ग्राहक सहायता और बिक्री) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं.

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://sbi.co.in/ के जरिए भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक SBI Clerk Recruitment 2022 Notification PDF पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5008 पद भरे जाएंगे.

SBI Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 07 सितंबर 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 27 सितंबर 2022

SBI Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 5008

SBI Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.

SBI Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयुसीमा 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

SBI Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क

एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी / ईएसएम / डीईएसएम – कोई शुल्क नहीं
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस- 750/- रुपये

SBI Recruitment 2022 के लिए वेतन

प्रारंभिक मूल वेतन- रु.19900 रुपये (रु.17900/- और स्नातकों के लिए स्वीकार्य दो अग्रिम वेतन वृद्धि रु.17900-1000/3-20900-1230/3-24590-1490/4-30550- 1730/7- 42600-3270/1-45930-1990/1-47920)

SBI Recruitment 2022 के लिए चयन प्रक्रिया

प्रीलिम्स परीक्षा
मेन्स परीक्षा
भाषा परीक्षा

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button