छत्तीसगढ़जुर्म

स्टील प्लांट के कर्मी ने लगाई फांसी : गमछे का फंदा बनाकर खिड़की के ग्रिल से लटका, 2 महीने पहले ही हुई थी शादी

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नगरनार स्टील प्लांट के एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कर्मचारी का शव सुबह उसके कमरे में गमछे से खिड़की के ग्रिल से लटकता हुआ मिला।

बताया जा रहा है कि दो महीने पहले ही कर्मचारी की शादी हुई थी। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कारणों से आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नगरनार स्टील प्लांट में काम करने वाले टेक्नीशियन प्रशांत (30) ने आत्महत्या की है। यह ओडिशा का रहने वाला था। सुबह साथी कर्मचारी प्रशांत के नगरनार में स्थित घर पहुंचा,

तो लॉक खुला हुआ था। अंदर गया तो उसने देखा कि प्रशांत का शव खिड़की के ग्रिल से लटका हुआ था। जिसके बाद इसकी जानकारी फौरन नगरनार थाना के जवानों को दी गई।

मौके पर पहुंचे जवानों ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद प्रशांत का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। नगरनार

थाना प्रभारी बी आर नाग ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक विवाद के चलते सुसाइड करने की बात सामने आ रही है। जांच के बाद ही पूरी हकीकत पता चल पाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button