छत्तीसगढ़जुर्म

कैंसर पीड़ित युवक ने ब्लेड से खुद का गला काट कर ली खुदकुशी…कारण जान सभी रह गये भौचक्के…

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक कैंसर पीड़ित युवक ने खुदकुशी कर ली है। युवक गाना चालूकर बाथरूम में घुसा था। वहीं उसने सर्जिकल ब्लेड से अपना गला काट लिया है। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई है। मामला दर्री इलाके का है।

जांजगीर के सारागांव का रहने वाला मोती प्रकाश राठौर(27) पिछले कुछ समय से कैंसर और दूसरी बीमारियों से पीड़िता था। जिसके चलते उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था।

इलाज के ही सिलसिले में वो और उसका भाई सोम कुछ दिन पहले रायपुर इलाज के लिए गए थे। इलाज के बाद दोनों दर्री इलाके में अपनी मौसी के यहां रुकने आए थे। इसी बीच शुक्रवार सुबह यह घटना घटी है।

मोती प्रकाश के भाई ने बताया कि वे लोग रात को सफर करके आए थे। इसलिए सुबह सो रहे थे। उसी दौरान उसका भाई मोती प्रकाश बाथरूम गया था। उसने गाना चालू कर रखा था।

सोम ने बताया कि मैं सो रहा था। इस बीच काफी समय हो गया लेकिन मोती अंदर से निकल ही नहीं रहा था। इसके एक घंटे बाद मैं जब सोकर उठा तो भी वह अंदर से नहीं निकला था।

आवाज देने पर वह धीरे-धीरे आवाज कर रहा था। ऐसे में हमने दरवाजा तोड़ा, तब देखा कि मोती ने अपना गला काट लिया था। वह वहीं बाथरूम में ही पड़ा था।

पिता की भी हो चुकी है मौत

सोम ने बताया कि हमने जैसे ही उसे इस हाल में देखा अस्पताल ले गए थे। मगर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोम ने पुलिस को बताया कि मोती जनवरी महीने से ही काफी परेशान था।

उसी महीने में सड़क हादसे में पिता जी की भी मौत हुई थी। मोती का इलाज रायपुर में चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने अब शव को पीएम के लिए भेजा है। मामले की जांच जारी है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button