देशव्यापार

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगी आग, 10 रुपये महंगा हो गया तेल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 104.61 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.87  रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 96.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

Petrol Diesel Price Today 6th April: ईंधन के नए रेट जारी हो गए है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इस बढ़ोतरी के बाद 16 दिन में पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 104.61 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.87  रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 96.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देशभर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें करीब 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। तब से 14वीं बार कीमतों में वृद्धि की गई है। बीतो दो सप्ताह में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

श्रीनगर से लेकर कोच्चि तक देश के सभी प्रमुख शहरों में अब पेट्रोल 105 रुपये प्रति लीटर से अधिक के भाव पर बिक रहा है। झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में डीजल शतक को पार कर चुका है। आंध्र प्रदेश के चित्तूर में डीजल सबसे महंगा यानी 107.11 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल का दाम सबसे ऊंचा यानी 122.93 रुपये प्रति लीटर है।

पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट

शहर का नामपेट्रोल रुपये/लीटरडीजल रुपये/लीटर
श्रीगंगानगर122.93105.34
मुंबई120.51104.77
भोपाल118.14101.16
जयपुर118.03100.92
रांची108.71102.02
पटना116.23101.06
चेन्नई110.85100.94
बेंगलुरु111.0994.79
कोलकाता115.1299.83
दिल्ली105.4196.67
आगरा105.0396.58
लखनऊ105.2596.83
अहमदाबाद105.0899.43
चंडीगढ़104.7490.83
पोर्ट ब्लेयर91.4585.83

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे 

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button