chhattisgarhknowledgelifestyleकैरियरछत्तीसगढ़बड़ी ख़बरभिलाईमनोरंजनयूटिलिटी न्यूजलाइफस्टाइलविविध विषय

‘वीरा के अंगना’ में रोजाना जुट रही भीड़, इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ की सक्रियता से भिलाई में सियासी चर्चाएं तेज…

जनसमस्याएं सुनने से लेकर सामाजिक आयोजनों में सहभागिता तक, लगातार लोगों से मिल रहे इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’; क्या जनसेवा के बाद राजनीति में शुरू होगी नई पारी?

  भिलाई। भिलाई में इन दिनों समाजसेवी एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ का कोहका स्थित कार्यालय ‘वीरा के अंगना’ चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यहां प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों और विभिन्न समाजों के लोग अपनी समस्याएं, मांगें और सुझाव लेकर पहुंच रहे हैं। कार्यालय में रोजाना जुट रही लोगों की भीड़ ने अब शहर के सामाजिक और राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

स्वास्थ्य, शिक्षा और पारिवारिक समस्याओं को लेकर पहुंच रहे लोग

‘वीरा के अंगना’ में वरिष्ठजन, महिलाएं और युवा स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक सहायता, पारिवारिक विवाद तथा स्थानीय सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ लोगों की बातों को गंभीरता से सुनते हैं और संबंधित मामलों में समाधान के लिए पहल करते हैं।‘वीरा के अंगना’ में रोजाना जुट रही भीड़, इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ की सक्रियता से भिलाई में सियासी चर्चाएं तेज...

कई मामलों में वे दोनों पक्षों से बातचीत कर आपसी सलाह और समझाइश के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास भी करते हैं। जरूरतमंदों की सहायता और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ सीधा संवाद उनकी दिनचर्या का हिस्सा बनता जा रहा है।

सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में भी सक्रिय सहभागिता

सामाजिक, धार्मिक और जनकल्याणकारी आयोजनों से जुड़े लोग भी उन्हें अपने कार्यक्रमों में आमंत्रित करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे आयोजकों से मुलाकात कर कार्यक्रमों की जानकारी लेते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।‘वीरा के अंगना’ में रोजाना जुट रही भीड़, इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ की सक्रियता से भिलाई में सियासी चर्चाएं तेज...

विभिन्न समाजों के लोगों के साथ लगातार संपर्क और जनसमस्याओं को सुनने की उनकी यह गतिविधियां शहर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

बिना राजनीतिक पद के जनसंपर्क, सियासी गलियारों में चर्चा

आमतौर पर जनसमस्याओं को लेकर इस तरह की भीड़ जनप्रतिनिधियों के कार्यालयों में देखने को मिलती है। लेकिन किसी राजनीतिक पद पर नहीं रहते हुए भी इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के कार्यालय में लोगों की नियमित आवाजाही उनकी सामाजिक गतिविधियों को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ा रही है।

‘वीरा के अंगना’ में रोजाना जुट रही भीड़, इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ की सक्रियता से भिलाई में सियासी चर्चाएं तेज...उनकी इस सक्रियता को अब राजनीतिक संभावनाओं से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि, फिलहाल उनकी ओर से राजनीति में प्रवेश या किसी राजनीतिक दल से जुड़ने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

क्या जनसेवा के बाद राजनीति में होगी नई पारी?

‘वीरा के अंगना’ में लगातार बढ़ती लोगों की मौजूदगी के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ अपनी सामाजिक सक्रियता को भविष्य में राजनीतिक दिशा देंगे? क्या वे राजनीति में कदम रखेंगे और यदि ऐसा होता है तो किस राजनीतिक दल के साथ अपनी नई पारी शुरू करेंगे?

इन सवालों के जवाब फिलहाल भविष्य के गर्भ में हैं। लेकिन इतना जरूर है कि ‘वीरा के अंगना’ में लोगों की लगातार आवाजाही ने भिलाई के सामाजिक और राजनीतिक हलकों में उनके अगले कदम को लेकर चर्चाओं का सिलसिला शुरू कर दिया है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे  :   https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button