किसानों को बड़ी राहत: जिला सहकारी बैंक ने 8.75 करोड़ रुपये के ऋण किए स्वीकृत…
फसल ऋण से लेकर पशुपालन केसीसी तक मिली मंजूरी, 996 किसानों को मिलेगा 7.47 करोड़ रुपये की फसल ऋण सीमा का लाभ

दुर्ग। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की ऋण उपसमिति की बैठक में दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के किसानों और अन्य हितग्राहियों के लिए लगभग 8.75 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए। 23 नवंबर 2026 को बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कृषि एवं गैर-कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न ऋण योजनाओं को मंजूरी दी गई।
996 किसानों के लिए 7.47 करोड़ रुपये की फसल ऋण सीमा स्वीकृत
बैठक में 7 सहकारी समितियों के अंतर्गत आने वाले 996 किसानों के लिए 7.47 करोड़ रुपये की फसल ऋण सीमा स्वीकृत की गई। इसके अलावा 43 किसानों को पशुपालन केसीसी के तहत 77.66 लाख रुपये के ऋण की मंजूरी दी गई। विभिन्न कृषि एवं गैर-कृषि योजनाओं के तहत भी हितग्राहियों को ऋण उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश
बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग से संबंधित योजनाओं का किसानों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान इनका लाभ उठाकर अपनी आय और आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें।
बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर बैंक उपाध्यक्ष नरेश यदु, उप संचालक कृषि सूर्यनारायण ताम्रकार, सहायक पंजीयक शिवांगी महार सहित बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे।
इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।



