knowledgeकैरियरछत्तीसगढ़जीवन-शैलीजॉबदुर्गयूटिलिटी न्यूजरिपोर्टरोजगार

दुर्ग में 26 नवंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला, 825 पदों पर भर्ती का अवसर…

12 निजी नियोजक होंगे शामिल, 10वीं-12वीं पास से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग योग्यताधारी अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

दुर्ग। जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 26 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा यह मेला मालवीय नगर स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर में आयोजित होगा।

12 निजी कंपनियों में 825 रिक्तियां

उप संचालक, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान में निजी क्षेत्र के कुल 12 नियोजकों से 825 तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों के लिए रिक्तियां प्राप्त हुई हैं। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग सहित अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन और रोजगार पंजीयन जरूरी

इच्छुक अभ्यर्थी रिक्तियों एवं भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी रोजगार विभाग की वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार एप पर प्राप्त कर सकते हैं। उपलब्ध पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी दी गई है।

रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध रिक्तियों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीयन अनिवार्य है।

शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ पहुंचें अभ्यर्थी

जिला स्तरीय रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद निर्धारित स्थान पर अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं। भर्ती और रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग में संपर्क किया जा सकता है।

रोजगार मेले के माध्यम से जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में उपलब्ध 825 तकनीकी एवं गैर-तकनीकी रिक्तियों के लिए अवसर मिलेगा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे  :   https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button