रूआबांधा में नवीन पुलिस चौकी का शुभारंभ, विधायक ललित चंद्राकर ने कहा– सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 24 नवंबर को किया था उद्घाटन, 25 नवंबर से शुरू हुआ नियमित पुलिस कामकाज; कई बस्तियों और कॉलोनियों को मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता

भिलाई। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में रूआबांधा में नवीन पुलिस चौकी प्रारंभ कर दी गई है। 25 नवंबर 2026 को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल की उपस्थिति में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान के बाद चौकी में नियमित पुलिस कार्य शुरू हुआ। इससे पहले 24 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवीन पुलिस चौकी का विधिवत उद्घाटन किया था।

कई बस्तियों और कॉलोनियों को मिलेगी पुलिस सुविधा
थाना भिलाई नगर क्षेत्रांतर्गत शुरू की गई इस चौकी के दायरे में रूआबांधा बस्ती, मायानगर, एचसीएल कॉलोनी, सेक्टर क्षेत्र, एनएसपीसीएल कॉलोनी, तलपुरी ए एवं बी ब्लॉक, मंडी तथा नवनिर्माण कॉलोनी सी ब्लॉक को शामिल किया गया है।

चौकी शुरू होने से इन क्षेत्रों के रहवासियों को पुलिस सहायता के लिए अब अधिक त्वरित सुविधा मिल सकेगी। साथ ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने में मदद मिलेगी।
लंबे समय से की जा रही थी चौकी की मांग
रूआबांधा क्षेत्र में नवीन पुलिस चौकी शुरू करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। क्षेत्रवासियों की इस मांग को विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के समक्ष रखा था। इसके बाद मुख्यमंत्री की पहल पर चौकी की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ।
जनसुरक्षा और सुशासन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : ललित चंद्राकर
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रूआबांधा पुलिस चौकी शुरू होने से दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। क्षेत्र के लोगों को अपने ही इलाके में त्वरित पुलिस सहायता और सुरक्षा मिलेगी। प्रदेश सरकार जनसुरक्षा एवं सुशासन के प्रति पूरी तरह संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे तथा छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़े। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आए।
जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल, थाना प्रभारी पूर्ण बहादुर, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू राकेश जंघेल, दशरथ साहू, शैलेंद्र साहू, पार्षद शीला नारखड़े, सारिका साहू, माया यादव, रमा साहू, सीमा साहू एवं सविता धवस सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा धर्मेन्द्र भगत, विधि यादव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास, मंडल उपाध्यक्ष अजीत चौधरी, प्रेमचंद साहू, राकेश त्रिपाठी, सचिन गोस्वामी, करुणा यादव, श्वेता यादव, राजेश्वरी पसीने, प्रवीण राजपूत, जग्गू यादव, धनंजय दुबे, मुकेश पाण्डेय, के.पी. बघेल, सविता महिलांगे, खिलेश्वरी ढलेंद्री, तरसेम कौर, मोंगरा देशमुख, विशाल ठाकुर एवं विष्णुदत्त शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नवीन पुलिस चौकी के शुभारंभ पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधायक ललित चंद्राकर के प्रति आभार जताया।
इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।




