धार्मिक आस्था और सामाजिक आत्मीयता के साथ मनाया मलकीत सिंह (लल्लू) ने जन्मदिन…
नेहरू नगर गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर की अरदास, वीरा के अंगना कार्यालय में दिनभर लगा शुभचिंतकों और समर्थकों का तांता

भिलाई। यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के कोषाध्यक्ष एवं भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के महासचिव मलकीत सिंह (लल्लू) ने अपना जन्मदिन धार्मिक आस्था, सामाजिक आत्मीयता और उत्साह के साथ मनाया। जन्मदिन की शुरुआत उन्होंने सुबह नेहरू नगर गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर एवं अरदास कर की। इस दौरान उन्होंने सभी की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

वीरा के अंगना कार्यालय में लगा बधाई देने वालों का तांता
गुरुद्वारा साहिब में अरदास के बाद वीरा के अंगना कार्यालय में सुबह से ही शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों और समर्थकों ने उनसे मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई दी।

दिनभर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मलकीत सिंह को शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
सन्नी सेठी ने साथियों के साथ काटा केक
जन्मदिन के अवसर पर नेहरू नगर अग्रसेन चौक के समीप स्थित फाइव गेयर कार डेकोर के संचालक सन्नी सेठी ने भी अपने साथियों के साथ केक काटकर मलकीत सिंह (लल्लू) का जन्मदिन मनाया। इस दौरान सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए खुशहाल जीवन की कामना की।

जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं से पूरा माहौल उत्साह और खुशियों से सराबोर रहा। मलकीत सिंह ने सभी शुभचिंतकों एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।




