नवरात्रि पर विधायक देवेंद्र यादव ने किए मां दुर्गा के दर्शन, क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना…
भिलाई के आठ वार्डों के दुर्गा पंडालों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं को दी पर्व की शुभकामनाएं

भिलाई। शक्ति की आराधना के पावन पर्व नवरात्रि के अवसर पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

आठ वार्डों के दुर्गा पंडालों में पहुंचे विधायक
नवरात्रि के भक्तिमय माहौल में विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड-30 प्रगतिनगर, वार्ड-28 प्रेमनगर, वार्ड-27 शास्त्रीनगर, वार्ड-31 मदर टेरेसा नगर, वार्ड-32 बैकुंठधाम, वार्ड-25 जवाहर नगर, वार्ड-14 शांतिनगर और वार्ड-41 छावनी स्थित दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान विभिन्न दुर्गा पंडालों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। मां दुर्गा की आराधना में लीन श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर विधायक ने सभी को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की कि प्रत्येक परिवार में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहे तथा क्षेत्रवासियों का जीवन समृद्धि से परिपूर्ण हो।
भक्ति, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश
विधायक देवेंद्र यादव ने मां दुर्गा से भिलाई के निरंतर विकास और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति, सद्भाव और सकारात्मकता का प्रतीक है। यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

माता रानी की आराधना के इस पावन अवसर पर सभी के जीवन में सुख-शांति बनी रहे, समाज में एकता और सद्भाव बढ़े तथा भिलाई विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे, यही मंगलकामना की गई।
इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।
सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/
https://twitter.com/
https://instagram.com/
https://whatsapp.com/channel/
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.




