chhattisgarhknowledgepoliticsअपडेटकैरियरछत्तीसगढ़जीवन-शैलीदुर्गयूटिलिटी न्यूजराजनीति

रिसाली बस्ती के वार्ड 31 विकास को मिली बड़ी सौगात, 1.36 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन…

वार्ड 31 में बाजार चौक क्षेत्र की सुविधाएं होंगी मजबूत, विधायक ललित चंद्राकर ने जताई विकास की प्रतिबद्धता

रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली बस्ती बाजार चौक स्थित वार्ड क्रमांक 31 शहीद किरण सिंह देशमुख में 1 करोड़ 36 लाख 59 हजार रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न नवीन विकास कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। इन कार्यों के पूरा होने के बाद क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। साथ ही नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

रिसाली बस्ती के वार्ड 31 विकास को मिली बड़ी सौगात, 1.36 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन...

विकास कार्यों को लेकर सरकार प्रतिबद्ध

भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि रिसाली बस्ती क्षेत्र शहर का पुराना और महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके विकास को लेकर सरकार और जनप्रतिनिधि पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में रिसाली के 40 वार्डों में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विकास कार्यों के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी।

विधायक ने कहा कि जनसुविधाओं को मजबूत करना और रिसाली को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा का महापौर और 40 वार्डों में भाजपा पार्षद चुने जाने से विकास कार्यों की गति और तेज होगी।

बाजार चौक के विकास से व्यापारियों को भी लाभ

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू ने कहा कि वार्ड क्रमांक 31 उनके लिए परिवार की तरह है। वार्डवासियों द्वारा रखी गई मांगों को विधायक ने पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि बाजार चौक क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों से व्यापारियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने पूरे वार्ड की ओर से विधायक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि रिसाली बस्ती को प्राथमिकता देना इन विकास कार्यों से स्पष्ट दिखाई देता है।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद

भूमिपूजन कार्यक्रम में रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, महामंत्री दशरथ साहू, गुड्डू झा, पुनाराम कलिहारी, नरेंद्र निर्मलकर, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद धर्मेंद्र भगत, सविता धवस, सरिता देवांगन, सारिका साहू, शीला नारखड़े, ईश्वरी साहू और खिलेश देवांगन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास, नीलकंठ देशमुख, डोमार देशमुख, कमलेश हिरवानी, बी. गणपति, डी. साईं, अनुपमा गोस्वामी, संध्या साहू, डॉ. संस्कृति वर्मा, करुणा श्रीवास, तेजस्वी सोनवानी, मंडल उपाध्यक्ष सविता महिलांग, बिन्देश्वरी साहू, मोगरा देशमुख, धन्नू देशमुख, मुरली बेलचंदन, डॉ. पार्वती कुर्रे, पार्वती डी.डी., चंद्रकली चतुर्वेदी, बूथ अध्यक्ष ओमकेश्वरी मार्कण्डेय, सत्यनारायण शर्मा, शिवकुमार चंद्रा, अनीता देशमुख, विष्णु देशमुख, आईटी सेल सह संयोजक अंचल यादव, अर्चना हिरवानी, ग्राम प्रधान डोमार देशमुख, ग्राम सचिव बीरेंद्र देशमुख, कौशल देशमुख, कृष्णा देशमुख, रेणुका देशमुख एवं विकास कुलश्रेष्ठ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/jkk07?mibextid=ZbWKwL

https://twitter.com/jantakikalam?t=5O4Ia8i834982M2CTfTOAQ&s=09

https://instagram.com/jantakikalam?igshid=OGQ5ZDc2ODk2ZA==

https://t.me/jkk21

https://whatsapp.com/channel/0029Va8Wah48V0tizzAQs30d
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button