
दुर्ग। छत्तीसगढ़ की 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम की। बिलासपुर के राज्य खेल प्रशिक्षण संस्थान, बहतराई में 18 से 20 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में दुर्ग की टीम ने कुल 14 स्वर्ण, 13 रजत और 10 कांस्य पदक जीतकर 119 अंक अर्जित किए और प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा किया गया था। इसमें प्रदेश के 18 जिलों से करीब 570 खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर और निर्णायकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मेजबान बिलासपुर ने पहला, दुर्ग ने दूसरा, रायगढ़ ने तीसरा और कोरबा ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
37 पदकों के साथ दुर्ग की शानदार उपलब्धि
जिला ताइक्वांडो संघ दुर्ग के सचिव राकेश पुरी गोस्वामी के अनुसार, दुर्ग जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 37 पदक हासिल किए। टीम के इस प्रदर्शन के चलते दुर्ग को प्रतियोगिता की उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की गई।
दुर्ग टीम के मुख्य कोच अनिल कुमार देवांगन (चरोदा क्लब) रहे। उनके साथ ईशु यादव, मृत्युंजय प्रधान, उत्तम कुमार बौद्ध और चंद्रकुमार साहू ने सहयोगी कोच की भूमिका निभाई। राष्ट्रीय रेफरी राकेश पुरी गोस्वामी, भुनेश्वरी ठाकुर और ज्योति वर्मा ने निर्णायक की जिम्मेदारी संभाली।
इन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक
दुर्ग जिले की ओर से सुहाना गारुडीक, रोहित रघुनाथ नायर, शौर्य वर्मा, स्वतंत्र तिवारी, काव्य यादव, हर्षिता कुमारी, हर्ष कुमार शिववंशी, साक्षी चौहान, डी. अक्षया, शिवानी, टी. प्रणय कुमार, मोहित डहरिया, रिद्धी डहरिया, कुशमिता साहू, जतिन नायक और राजलक्ष्मी पटेल ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
रजत पदक विजेताओं की सूची
ज्योति वर्मा, दुर्गेश मानिकपुरी, अक्षित भगत, मायरा निगम, रुचिका निषाद, इंद्रजीत चौधरी, श्वेता चौहान, पुष्पेन्द्र कुमार देवांगन, वात्सल्य बंकुरे, मोक्ष साहू, एन. निखिल राम, वाय. आरोही, सोनिया सोनी और कुलदीप कुमार सेन ने रजत पदक जीता।
कांस्य पदक विजेताओं ने भी बढ़ाया मान
हर्षित शर्मा, कंचन विश्वकर्मा, अभिजीत दुबे, आर्या मिश्रा, कायरा निगम, प्रिंस बंजारे, प्रियांशु सिंह चौहान, मानस कुमार, लिवेश कुमार वर्मा, वाय. रितिका, काव्य कुमार शिववंशी, आयुष यादव, तुष्य देवांगन, यथार्थ वर्मा और शौर्य सिंह चौहान ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर दुर्ग लौटे खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विजेता खिलाड़ियों को माला पहनाकर अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस उपलब्धि पर सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला ताइक्वांडो संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष मोहन पुरी गोस्वामी सहित रोशन ताम्रकार, रिवेन्द्र यादव, अविनाश प्रताप सिंह, राजेश वर्मा, धनसिंह चंद्राकर एवं संघ के अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं।
दुर्ग टीम की यह उपलब्धि जिले में ताइक्वांडो खेल के प्रति बढ़ती रुचि और खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत को दर्शाती है। अब खिलाड़ियों की नजर आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन पर है।
इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।
सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/
https://twitter.com/
https://instagram.com/
https://whatsapp.com/channel/
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.




