प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दुर्ग में भाजयुमो का रक्तदान शिविर…

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से दुर्ग में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह के नेतृत्व में यह आयोजन भाजपा जिला कार्यालय, पटेल चौक में हुआ। शिविर में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और मानव सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अलका वाघमर और भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। दोपहर तक शिविर में 25 यूनिट रक्तदान किया जा चुका था।
चिकित्सकीय टीम ने संभाली रक्तदान प्रक्रिया
रक्त संग्रह की प्रक्रिया में मित्तल हॉस्पिटल की डॉक्टरों की टीम ने सहयोग किया। शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं को आयोजन समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र और बैग देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। आयोजन के दौरान युवाओं में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित इस पहल के जरिए युवाओं ने रक्तदान को मानव सेवा से जोड़ते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया। आयोजकों के अनुसार ऐसे कार्यक्रम जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने के साथ युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने का माध्यम भी बनते हैं।
इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।
सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/
https://twitter.com/
https://instagram.com/
https://whatsapp.com/channel/
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.




