chhattisgarhentertainmentsportsअन्‍यखेलछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगरायपुर

एशिया कप में भारत की बेटियों का जलवा, ट्रॉफी जीतकर रचा नया इतिहास…

ओपी चौधरी ने शानदार उपलब्धि पर जताई खुशी, खिलाड़ियों की मेहनत और जज्बे को सराहा

रायपुर । भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला टी-20 एशिया कप 2026 का खिताब जीतकर देशवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। टीम की इस शानदार उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

ओपी चौधरी ने भारतीय टीम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा, कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और बेहतरीन प्रदर्शन ने पूरे देश का मान बढ़ाया है। भारतीय महिला क्रिकेटरों ने उत्कृष्ट खेल भावना और दृढ़ संकल्प के साथ मैदान पर अपना दमखम दिखाते हुए एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की।

उन्होंने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों की यह उपलब्धि देश की बेटियों और युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक है। खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के जरिए मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास की ताकत को साबित किया है।

वित्त मंत्री ने पूरी टीम के साथ कोचिंग स्टाफ और सहयोगी सदस्यों को भी इस ऐतिहासिक सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आने वाले समय में भी देश का गौरव बढ़ाती रहेंगी।

 

 संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/
इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/jkk07?mibextid=ZbWKwL

https://twitter.com/jantakikalam?t=5O4Ia8i834982M2CTfTOAQ&s=09

https://instagram.com/jantakikalam?igshid=OGQ5ZDc2ODk2ZA==

https://t.me/jkk21

https://whatsapp.com/channel/0029Va8Wah48V0tizzAQs30d
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.
खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
संपादक – श्लेष कुमार शुक्ला

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button