chhattisgarhknowledgeअन्‍यछत्तीसगढ़दुर्गयूटिलिटी न्यूज

मोदी के 25 साल की राष्ट्रसेवा को समर्पित होगा सेवा संकल्प अभियान…

17 सितंबर को दुर्ग पुलिस लाइन में सवा लाख दीपों से जगमगाएगा सेवा और समर्पण का संदेश

दुर्ग । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राजनीतिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियां होंगी।

मोदी के 25 साल की राष्ट्रसेवा को समर्पित होगा सेवा संकल्प अभियान...

दुर्ग में संभाग स्तरीय अभियान की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में 17 सितंबर की शाम पुलिस लाइन में सवा लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, सुरेंद्र कौशिक, कलेक्टर अभिजीत सिंह और एसएसपी विजय अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सेवा से राष्ट्र निर्माण तक का संदेश

कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की राजनीतिक एवं जनसेवा यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्रप्रथम की भावना का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक विकास और विरासत के क्षेत्र में प्रधानमंत्री ने देशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के संकल्प के साथ कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल 25 वर्षों का पड़ाव नहीं है, बल्कि करोड़ों देशवासियों के विश्वास, परिश्रम और आकांक्षाओं को नई दिशा देने वाली यात्रा है। सरकार की विभिन्न योजनाओं और प्रयासों का उद्देश्य देशहित एवं जनकल्याण को आगे बढ़ाना रहा है।

17 सितंबर से शुरू होगा अभियान

मंत्री यादव ने कहा कि ‘सेवा का सफर, संकल्प की नई उड़ान’ की भावना के साथ शुरू होने वाला यह अभियान प्रधानमंत्री की सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनेगा।

अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी संगठन के समन्वय से संभाग स्तर पर विभिन्न सेवा गतिविधियों, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजनों का संचालन किया जाएगा। इन गतिविधियों में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।

विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई ऊर्जा

गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं और अब विकसित भारत के संकल्प के साथ देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों की सेवा यात्रा आने वाले समय में राष्ट्र निर्माण के लिए और अधिक समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा देती है।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/jkk07?mibextid=ZbWKwL

https://twitter.com/jantakikalam?t=5O4Ia8i834982M2CTfTOAQ&s=09

https://instagram.com/jantakikalam?igshid=OGQ5ZDc2ODk2ZA==

https://t.me/jkk21

https://whatsapp.com/channel/0029Va8Wah48V0tizzAQs30d
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.
खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button