chhattisgarhknowledgelifestyleअन्‍यकैरियरछत्तीसगढ़भिलाई

सरयूपारिय ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समारोह 2 अक्टूबर को…

भिलाई। सरयूपारिय ब्राह्मण समाज भिलाई द्वारा समाज के प्रतिभावान बच्चों के सम्मान के लिए समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सम्मान समारोह 2 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे समाज भवन, स्मृति नगर भिलाई, सड़क क्रमांक 1 एवं 2 के सामने स्थित ब्रह्म प्रकाश भवन में आयोजित होगा।

समाज की ओर से अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने बच्चों की प्रतिभा एवं उपलब्धियों से संबंधित दस्तावेज निर्धारित समय-सीमा में जमा करें। 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की अंकसूची की छायाप्रति और एक पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना होगा।

इसी तरह राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम या द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र की छायाप्रति एवं फोटो भी सम्मान के लिए जमा किए जा सकते हैं।

20 सितंबर तक जमा होंगे दस्तावेज

समाज के पदाधिकारियों के पास संबंधित दस्तावेज 20 सितंबर 2026 तक जमा किए जा सकते हैं। अभिभावक निम्न पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं—

  • राम लखन मिश्रा, सेक्टर-2/18A — 7000698903
  • विष्णु पाठक, मैत्री नगर — 9302922191
  • नागेंद्र पाण्डेय, मैत्री नगर — 9407983362
  • चंद्र शेखर पाण्डेय, दुर्ग — 9827191790
  • मनीष पाण्डेय, दुर्ग — 7000604500
  • महेश तिवारी, खुर्सीपार — 9229135121
  • उमेश शुक्ला, कुम्हारी — 9827165126
  • संजय मिश्र, छावनी — 9425245139
  • नर्मदा प्रसाद मिश्रा, प्रियदर्शनीय परिसर — 9755917694
  • दिनेश मिश्रा, सुपेला — 9424120645
  • प्रीती दुबे, दुर्ग — 9827104143

समाज के कार्यालय सचिव दिनेश मिश्रा ने अभिभावकों से निर्धारित तिथि तक अपने बच्चों की उपलब्धियों से संबंधित दस्तावेज जमा करने की अपील की है, ताकि प्रतिभावान बच्चों को सम्मान समारोह में सम्मानित किया जा सके।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/jkk07?mibextid=ZbWKwL

https://twitter.com/jantakikalam?t=5O4Ia8i834982M2CTfTOAQ&s=09

https://instagram.com/jantakikalam?igshid=OGQ5ZDc2ODk2ZA==

https://t.me/jkk21

https://whatsapp.com/channel/0029Va8Wah48V0tizzAQs30d
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.
खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button