chhattisgarhअन्‍यछत्तीसगढ़रायपुर

घोतिमटोला में पंचायत भवन को लेकर ग्रामीणों का मोर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल से निष्पक्ष जांच की गुहार…

बालोद से रायपुर पहुंचे पंच और ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, शासकीय राशि के उपयोग में पारदर्शिता और कथित अनियमितताओं पर कार्रवाई की मांग

रायपुर। बालोद जिले के डौण्डी विकासखंड की ग्राम पंचायत घोतिमटोला से बड़ी संख्या में ग्रामीण और पंच रायपुर पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात कर पंचायत भवन निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों से जुड़ी समस्याओं को सामने रखा। ग्रामीणों ने सांसद को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की प्रशासनिक स्तर पर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

घोतिमटोला में पंचायत भवन को लेकर ग्रामीणों का मोर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल से निष्पक्ष जांच की गुहार...

12 साल बाद भी पंचायत भवन का इंतजार

ग्रामीणों के मुताबिक वर्ष 2014 में नवीन ग्राम पंचायत के गठन के बाद करीब 12 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन घोतिमटोला में अब तक पंचायत भवन का निर्माण नहीं हुआ है। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत के लिए पंचायत भवन प्रस्तावित था, लेकिन इसका निर्माण आश्रित ग्राम में करा दिया गया।

घोतिमटोला में पंचायत भवन को लेकर ग्रामीणों का मोर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल से निष्पक्ष जांच की गुहार...

इस मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा न्यायालय का रुख करने तथा संबंधित अधिकारियों से मुलाकात किए जाने की बात भी कही गई। स्थानीय स्तर पर समाधान नहीं मिलने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के समक्ष अपनी बात रखी।

विकास कार्यों और सरकारी राशि के उपयोग पर सवाल

प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत क्षेत्र में अब तक कराए गए विकास कार्यों और शासकीय राशि के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में कथित अनियमितताएं हुई हैं और विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक अपेक्षित रूप से नहीं पहुंच पा रहा है।

घोतिमटोला में पंचायत भवन को लेकर ग्रामीणों का मोर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल से निष्पक्ष जांच की गुहार...

ग्रामीणों ने मांग की कि पंचायत में कराए गए कार्यों, स्वीकृत राशि और उसके उपयोग की प्रशासनिक स्तर पर निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

आवाज उठाने पर दबाव का भी लगाया आरोप

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत भवन निर्माण और विकास कार्यों में पारदर्शिता की मांग उठाने पर उन्हें स्थानीय स्तर पर सहयोग मिलने के बजाय एफआईआर तथा कानूनी कार्रवाई की धमकियों का सामना करना पड़ता है। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से मामले में हस्तक्षेप कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराने की अपील की।

‘जनता की आवाज दबाना स्वीकार्य नहीं’

ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाना और विकास कार्यों में अपारदर्शिता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पहली बार अपनी मांगों को लेकर उनके पास पहुंचे हैं और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा।

घोतिमटोला में पंचायत भवन को लेकर ग्रामीणों का मोर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल से निष्पक्ष जांच की गुहार...

उन्होंने कहा कि घोतिमटोला में पंचायत भवन का निर्माण जल्द हो, शासकीय राशि के उपयोग में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और ग्रामीणों द्वारा उठाए गए बिंदुओं की निष्पक्ष जांच हो—इसके लिए संबंधित उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।

सांसद ने यह भी कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ किसी भी प्रकार के अन्याय अथवा प्रशासनिक दबाव को स्वीकार नहीं करने की बात कही।

ग्रामीणों को त्वरित समाधान की उम्मीद

प्रतिनिधिमंडल में क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंच तथा घोतिमटोला और आश्रित ग्राम दारुटोला के बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। सांसद के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि पंचायत भवन निर्माण और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर उच्च स्तर से कार्रवाई होगी तथा वित्तीय पारदर्शिता को लेकर उनकी मांगों पर उचित निर्णय लिया जाएगा।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button