bhilai-steel-plantछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

भिलाई इस्पात संयंत्र में सेल ऑफर्स के लिए डिजिटल साइनिंग मॉड्यूल का शुभारंभ…

पेपरलेस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, ग्राहकों और एमजंक्शन को ई-मेल से मिलेंगे डिजिटल सिग्नेचर वाले दस्तावेज

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में सेल ऑफर्स की प्रक्रिया को अधिक तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल शुरू की गई है। इस्पात भवन में 31 अगस्त 2026 को सेल ऑफर्स के डिजिटल साइनिंग मॉड्यूल का शुभारंभ किया गया। कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) ए. के. चक्रवर्ती ने इस नए मॉड्यूल का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन एवं विपणन) अयान मिश्रा, महाप्रबंधक (विपणन) चैताली दास सहित विपणन और सी एंड आईटी विभाग के वरिष्ठ कार्यपालक उपस्थित रहे।

मैनुअल प्रक्रिया से डिजिटल साइनिंग तक

कार्यक्रम के दौरान ए. के. चक्रवर्ती ने परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए विपणन और सी एंड आईटी टीम को बधाई दी। उन्होंने ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए भविष्य में भी ऐसी डिजिटल पहलों की संभावनाएं तलाशने पर जोर दिया।

भिलाई इस्पात संयंत्र में सेल ऑफर्स के लिए डिजिटल साइनिंग मॉड्यूल का शुभारंभ...

अब तक एम एंड बीपी विभाग द्वारा जारी सेल ऑफर्स पर मैनुअल हस्ताक्षर किए जाते थे। इसके बाद मेसर्स मेटल जंक्शन (एमजंक्शन) द्वारा भौतिक दस्तावेज विभाग से प्राप्त कर उन पर दोबारा मैनुअल हस्ताक्षर करवाए जाते थे। हस्ताक्षरित सेल ऑफर्स की स्कैन प्रतियां बाद में ग्राहकों को भेजी जाती थीं।

नई डिजिटल व्यवस्था इस पूरी प्रक्रिया को अधिक सरल और तेज बनाएगी।

ग्राहकों तक सीधे पहुंचेगा डिजिटल सेल ऑफर

ग्राहक संतुष्टि बढ़ाने और कार्यप्रणाली को प्रभावी, त्वरित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से विपणन एवं व्यवसाय नियोजन विभाग ने सी एंड आईटी विभाग के समन्वय से यह मॉड्यूल विकसित किया है।

इसके लागू होने के बाद अधिकृत विपणन कार्यपालकों के डिजिटल सिग्नेचर वाले सेल ऑफर्स सीधे ग्राहकों और एमजंक्शन को ई-मेल के माध्यम से भेजे जा सकेंगे। इससे दस्तावेज तैयार करने, हस्ताक्षर कराने, भौतिक रूप से भेजने और स्कैन कॉपी साझा करने में लगने वाला समय कम होगा।

टीम के प्रयासों से तैयार हुआ मॉड्यूल

डिजिटल साइनिंग मॉड्यूल के विकास में महाप्रबंधक (विपणन) शुभा बंछोर, उप प्रबंधक (विपणन) शैलेश दुबे तथा उप महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) चंद्रकली साहू और दीपमाला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर शुभा बंछोर ने मॉड्यूल की कार्यप्रणाली और इसके प्रमुख लाभों पर संक्षिप्त प्रस्तुति दी।

पेपरलेस कार्यप्रणाली को मिलेगा बढ़ावा

यह पहल भिलाई इस्पात संयंत्र में पेपरलेस कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित और छेड़छाड़-रहित दस्तावेज अब इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सीधे ग्राहकों और एमजंक्शन के साथ साझा किए जा सकेंगे।

नई व्यवस्था से दस्तावेजों के आदान-प्रदान की प्रक्रिया अधिक तेज और सुविधाजनक होगी। साथ ही, मैनुअल प्रक्रियाओं पर निर्भरता घटेगी और कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी। डिजिटल साइनिंग मॉड्यूल से भिलाई इस्पात संयंत्र की कारोबारी प्रक्रियाओं में तकनीक के उपयोग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button