सिंटर प्लांट-3 में नवीन वॉकवे एवं डिडस्टिंग लाइनों का उद्घाटन……

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट-3 में कार्यस्थल पर सुरक्षित आवागमन एवं संचालन को सुगम बनाने तथा धूल नियंत्रण व्यवस्था को और प्रभावी करने की दिशा में दो महत्वपूर्ण सुविधाओं का शुभारंभ किया गया। आरडीएफ-1 एवं आरडीएफ-2 के मध्य निर्मित नवीन ग्राउंड-लेवल वॉकवे तथा एम-105 एवं Z16A C-1 एवं C-2 पर स्थापित नई डिडस्टिंग लाइनों का उद्घाटन पूर्व महाप्रबंधक (यांत्रिक) आई. वी. रमणा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (सिंटर प्लांट-3) राहुल बिजुरकर, महाप्रबंधक प्रभारी (ऑपरेशन) ए. के. बेडेकर, उप महाप्रबंधक (ऑपरेशन) एस. के. सत्पथी, उप महाप्रबंधक (यांत्रिक) कैलाश गुप्ता, उप महाप्रबंधक (यांत्रिक) एम. यू. राव, उप महाप्रबंधक (विद्युत) डी. के. गुप्ता, सहायक महाप्रबंधक (विद्युत) एस. सी. साहू, सहायक महाप्रबंधक जितेश तथा सहायक महाप्रबंधक (यांत्रिक) एस. श्रीनिवास सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आरडीएफ-1 एवं आरडीएफ-2 के मध्य निर्मित नवीन ग्राउंड-लेवल वॉकवे से संबंधित क्षेत्र में संचालन एवं अनुरक्षण कार्यों के दौरान कर्मियों के आवागमन को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने में सहायता मिलेगी। यह सुविधा कार्यस्थल पर सुरक्षित आवागमन के साथ-साथ संबंधित गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित करने में सहायक सिद्ध होगी। इसी प्रकार, एम-105 तथा Z16A C-1 एवं C-2 पर स्थापित नई डिडस्टिंग लाइनों के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में धूल नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। इससे कार्यस्थल की स्वच्छता एवं पर्यावरणीय परिस्थितियों में सुधार के साथ-साथ उपकरणों की विश्वसनीयता बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर पूर्व महाप्रबंधक (यांत्रिक) आई. वी. रमणा ने अपने संबोधन में दोनों सुविधाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए यांत्रिक, विद्युत एवं संचालन विभाग की टीमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल को अधिक सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में किए गए ऐसे प्रयास संयंत्र में सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं परिचालन दक्षता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।




