दुर्ग

धारदार हथियार दिखाकर मारपीट एवं धमकी देने वाले आदतन बदमाश को सुपेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 29.07.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 28.07.2026 को रात्रि लगभग 07:00 बजे वह अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान मोहल्ले का निवासी राहुल यादव वहां पहुंचा और विवाद करते हुए शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। प्रार्थी द्वारा पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा अपने पास रखे धारदार हथियार को दिखाकर भयभीत किया। इसके बाद आरोपी ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए रूपचंद रात्रे के साथ भी आरोपी ने हाथापाई की।

रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1073/2026 अंतर्गत धारा 296, 115(2), 351(3), 119 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी राहुल यादव को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी के विरुद्ध गुण्डा बदमाश होने के कारण बाउण्ड ओवर की कार्यवाही भी की जा रही है।

▪️ घटना का कारण :

शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर विवाद होने से मारपीट की घटना कारित हुई।

▪️ मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :

आरोपी ने शराब पीने हेतु पैसे की मांग की। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार दिखाकर भय उत्पन्न किया तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी।

▪️ घटनास्थल :

गौतम नगर, थाना सुपेला क्षेत्र, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. राहुल यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी मिनीमाता बम्लेश्वरी किराना दुकान के पास, गौतम नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग (छ.ग.)।

▪️ जप्त सामग्री :

1. घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक एस.एन. सिंह, पीएसआई अक्षय साहु, प्रधान आरक्षक अभय शुक्ला तथा आरक्षक धर्मेन्द्र सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की मारपीट, धमकी अथवा असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button