chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

ऑपरेशन विश्वास का बड़ा असर: दुर्ग पुलिस का जिलेभर में एक्शन, अड्डेबाजी और शराबखोरी पर चला डंडा, 114 लोगों पर कार्रवाई…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण-

दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध संचालित “ऑपरेशन विश्वास” के अंतर्गत जिलेभर में अड्डेबाजी, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, संदिग्ध स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, तालाब, पार्क, सुनसान स्थानों तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई।

पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर पूछताछ की गई तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अड्डेबाजी करते पाए गए 114 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 36(च) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

साथ ही अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब बिक्री के मामलों में भी कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा अवैध शराब एवं बिक्री से प्राप्त नगदी जप्त की गई।

धारा 36(च) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्रवाई (दिनांक 10 से 12 जुलाई 2026)

– जामुल – 10
– उतई – 9
– नेवई – 9
– पुरानी भिलाई – 9
– मोहन नगर – 8
– भिलाई नगर – 7
– दुर्ग – 7
– छावनी – 6
– नंदिनी नगर – 6
– धमधा – 5
– खुर्सीपार – 5
– पाटन – 5
– सुपेला – 4
– अमलेश्वर – 4
– वैशाली नगर – 4
– पुलगांव – 3
– स्मृतिनगर – 2
– जामगांव (आर) – 2
– जेवरा-सिरसा – 2
– कुम्हारी – 2
– मचांदूर – 1
– रानीतराई – 1

कुल कार्रवाई : 114

सराहनीय भूमिका- इस अभियान में जिले के समस्त थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सक्रिय भूमिका निभाते हुए अड्डेबाजी, संदिग्ध गतिविधियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील- दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी क्षेत्र में अड्डेबाजी, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, अवैध शराब बिक्री अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियाँ दिखाई दें तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। आपकी सतर्कता एवं सहयोग से जिले में सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं नशामुक्त वातावरण बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button