ऑपरेशन विश्वास का बड़ा एक्शन: दुर्ग पुलिस ने 4 दिन में 14 शराब तस्करों को दबोचा, 392 पौवा शराब और 3 बाइक जब्त…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध शराब के परिवहन, तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 10.07.2026 से 13.07.2026 तक थाना उतई, नंदिनी नगर, सुपेला, पुलगांव, जामुल एवं पुरानी भिलाई क्षेत्र में कुल 13 पृथक-पृथक स्थानों पर सूचना के आधार पर दबिश देकर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 392 पौवा अवैध शराब, शराब बिक्री की ₹40,280 नगदी तथा अपराध में प्रयुक्त 03 मोटरसाइकल जप्त की गई। सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपी अवैध रूप से शराब का संग्रहण कर उसे मोटरसाइकिल एवं अन्य माध्यमों से विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में परिवहन कर अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अवैध बिक्री कर रहे थे। पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
घटनास्थल :
थाना उतई क्षेत्र के विभिन्न स्थान
थाना नंदिनी नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थान
थाना सुपेला क्षेत्र
थाना पुलगांव क्षेत्र
थाना जामुल क्षेत्र
थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र के पांच पृथक-पृथक स्थान
आरोपी का नाम :

1. हेमन्त निर्मलकर, उम्र 21 वर्ष, निवासी रानीतराई (उतई)
2. करन टण्डन, उम्र 28 वर्ष, निवासी अभनपुर (उतई)
3. पुरेन ठाकुर, उम्र 35 वर्ष, निवासी बोरहाडीह (उतई)
4. संतोष पारधी, उम्र 49 वर्ष, निवासी सेमरिया (नंदिनी नगर)
5. हरीश बघेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी जंजगिरी, कुम्हारी (नंदिनी नगर)
6. राजा डहरे, उम्र 19 वर्ष, निवासी मुरमुन्दा (नंदिनी नगर)
7. कन्हैया चौहान, उम्र 22 वर्ष, निवासी चिंगरीपारा (सुपेला)
8. जनकलाल बांधे, उम्र 35 वर्ष, निवासी चंदखुरी (पुलगांव)
9. चैन सिंह पटेल, उम्र 38 वर्ष, निवासी नारघा (जामुल)
10. मनोज कुमार पारधी, उम्र 30 वर्ष, निवासी गनियारी (पुरानी भिलाई)
11. डिलेश पारधी, उम्र 24 वर्ष, निवासी गनियारी (पुरानी भिलाई)
12. अमर नेताम, उम्र 25 वर्ष, निवासी गनियारी (पुरानी भिलाई)
13. आकाश सिसोदिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी गनियारी (पुरानी भिलाई)
14. नीलकंठ पारधी, उम्र 40 वर्ष, निवासी गनियारी (पुरानी भिलाई)
जप्त सामग्री :
1. 392 पौवा अवैध शराब
2. शराब बिक्री की नगदी राशि ₹40,280/-
3. अपराध में प्रयुक्त 03 मोटरसाइकल
4. कुल जप्ती लगभग ₹1.15 लाख
सराहनीय भूमिका :
उक्त संयुक्त कार्यवाही में थाना उतई, नंदिनी नगर, सुपेला, पुलगांव, जामुल एवं पुरानी भिलाई के थाना प्रभारियों के नेतृत्व में समस्त विवेचना अधिकारी, पुलिस स्टाफ, पेट्रोलिंग टीम एवं मुखबिर तंत्र की सराहनीय भूमिका रही, जिनके समन्वित प्रयासों से अल्प अवधि में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, मादक पदार्थों के परिवहन, तस्करी अथवा बिक्री संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। जिले में नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




