chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

विश्व जनसंख्या दिवस पर भिलाई में जागरूकता अभियान, नर्सिंग छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश…

श्री शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग जुनवानी भिलाई द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगपुरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कम्युनिटी हेल्थ डिपार्टमेंट के द्वारा आयोजित किया गया। विश्व जनसंख्या दिवस का इस वर्ष का थीम था ‘युवा पीढ़ी को सशक्त बनाना ताकि वे अपनी इच्छानुसार परिवार का निर्माण करे एक न्यायपूर्ण और आशावान दुनिया में” इसी के आधार पर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या के प्रति लोगो को जागरूक करना तथा जनसंख्या नियंत्रण के महत्व को समझाना था।

इस अवसर पर बी. एस. नर्सिंग के पॉचवें सेमेस्टर एवं एम. एस. नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, श्लोगन एवं स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से नागरिकों को जनसंख्या वृद्धि के दुष्प्रभावों तथा छोटें परिवार के लाभों के बारें में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने जीवन को खुशहाल बनाओं, बढ़ती आबादी पर रोक लगाओं जैसे प्रेरक नारे लगाकर लोगो को जागरूक किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. श्रीमती ज्योति ध्रुवे, स्त्री रोग विशेषज्ञ सिविल अस्पताल नगपुरा, नरेन्द्र जैन आर. एम. ए. बलवीर सिंह राजपूत आर. एम. ए. तथा सी. एच. ओ. भोज कुमार देशमुख जी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का मार्गदर्शन कॉलेज की डायरेक्टर श्रीमती सिंधु अनिल मेनन, प्राचार्या श्रीमती शैलजा अनिक एवं उप प्राचार्या श्रीमती विनीता सत्यकुमार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कम्युनिटी हेल्थ डिर्पाटमेंट की एच. ओडी. श्रीमती बीना आर. थॉमस क्रोधी दिल्लीवार, श्रीमती जया सोनेकर, मुकेश साहू का विषेश योगदान रहा। कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि जनसंख्या नियंत्रण से समाज के प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं अन्य मूलभूत सुविधाएँ बेहतर ढंग से उपलब्ध हो सकेगी।

जनसंख्या के प्रति जागरूकता ही एक समृद्ध एवं स्वास्थ्य राष्ट्र की आधारशिला है। इस सफल आयोजन पर गंगाजली ऐजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन आई. पी. मिश्रा एवं अध्यक्ष श्रीमती जया अभिषेक मिक्षा ने समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं के बधाई देते हुए उनके प्रयासो की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी क्रार्यक्रमो का निरंतर आयोजन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button