दुर्ग

अवैध शराब परिवहन कर बिक्री पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 10.07.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 CV 9855 से अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है। सूचना पर तत्काल थाना नंदिनी नगर पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पोटिया के पास घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजा डेहरे, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम मुरमंदा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 15 नग अध्धी देशी मदिरा मसाला शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 221/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

▪️ घटना का कारण :

अवैध रूप से शराब का परिवहन कर बिक्री करना।

▪️ घटनास्थल :

ग्राम पोटिया के पास, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. राजा डेहरे, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम मुरमंदा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. 15 नग अध्धी देशी मदिरा मसाला शराब, कीमत ₹3,000।
2. मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 CV 9855, कीमत ₹30,000।
कुल जप्ती मूल्य : ₹33,000।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना नंदिनी नगर पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त की।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा, ऑनलाइन सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा नशा मुक्ति हेल्पलाइन 1933 पर दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button