chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

‘ऑपरेशन विश्वास’ में दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 9 शराब तस्कर गिरफ्तार…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 05.06.2026 एवं 06.06.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर थाना दुर्ग, मोहन नगर, पुलगांव, पद्मनाभपुर, वैशाली नगर एवं जामुल क्षेत्र में पृथक-पृथक दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही के दौरान कुल 09 आरोपियों के कब्जे से 263 पौवा से अधिक देशी मदिरा, शराब बिक्री से प्राप्त नगदी रकम एवं अन्य सामग्री जप्त की गई। जप्त शराब एवं नगदी की कुल अनुमानित कीमत लगभग 71,000 रुपये से अधिक है। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

‘ऑपरेशन विश्वास’ में दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 9 शराब तस्कर गिरफ्तार...

‘ऑपरेशन विश्वास’ में दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 9 शराब तस्कर गिरफ्तार...

▪️घटना का कारण : अवैध रूप से शराब का संग्रहण एवं बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करना।

▪️घटनास्थल : थाना दुर्ग, मोहन नगर, पुलगांव, पद्मनाभपुर, वैशाली नगर एवं जामुल क्षेत्र के विभिन्न स्थान।

▪️आरोपी का नाम :

1. रामदेव सिन्हा, उम्र 62 वर्ष, डिपरापारा, दुर्ग
2. शेख फिरोज, उम्र 45 वर्ष, हरनाबांधा, दुर्ग
3. केदार सिंह ठाकुर उर्फ केदालू, कातुल बोर्ड, मोहन नगर
4. मुकेश साहू, उम्र 30 वर्ष, कोलिहापुरी, पुलगांव
5. बनिता दास, उम्र 35 वर्ष, आजाद मोहल्ला, कैम्प-1, वैशाली नगर
6. संतोष धीवर, उम्र 44 वर्ष, नारधा, जामुल
7. धनीराम पटेल, उम्र 49 वर्ष, नारधा, जामुल
8. गुड्डू मरकाम, उम्र 33 वर्ष, देवारपारा, कसारीडीह, पद्मनाभपुर
9. गिरधारी मेश्राम, धनोरा, पद्मनाभपुर

▪️जप्त सामग्री :

1. 263 पौवा से अधिक अवैध देशी मदिरा
2. शराब बिक्री से प्राप्त नगदी रकम
3. कुल जप्ती मूल्य लगभग 71,000 रुपये से अधिक

▪️सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना दुर्ग, मोहन नगर, पुलगांव, पद्मनाभपुर, वैशाली नगर एवं जामुल थाना की पुलिस टीमों, साइबर एवं मुखबिर तंत्र की सक्रिय भूमिका रही। अभियान के दौरान सभी थाना स्टाफ द्वारा समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई।

▪️दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के निर्माण, संग्रहण अथवा बिक्री संबंधी किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button