पूर्व विवाद के चलते धारदार हथियार एवं कड़ा से मारपीट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार जप्त…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 09.07.2026 को प्रार्थी शेष नारायण, निवासी जामुल द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह सुबह लगभग 09:30 बजे शिवपुरी स्कूल ग्राउंड में अपने मित्र से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान शिवपुरी निवासी गणेश सिन्हा एवं सोमेश राज साहू पूर्व में हुए विवाद को लेकर वहां पहुंचे तथा गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान सोमेश राज साहू ने धारदार हथियार (ब्लेड) से तथा गणेश सिन्हा ने हाथ में पहने धातु के कड़ा से हमला किया, जिससे प्रार्थी के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।
रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 480/2026 धारा 296, 351(3), 118(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया तथा उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (ब्लेड) एवं धातु का कड़ा जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
घटना का कारण :
पूर्व में हुए विवाद के कारण मारपीट की घटना कारित की गई।
घटनास्थल :
शिवपुरी स्कूल ग्राउंड, शिवपुरी जामुल, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. गणेश सिन्हा, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 17, सतनामी पारा, जयस्तंभ चौक, शिवपुरी जामुल, जिला दुर्ग।
2. सोमेश राज साहू उर्फ सोनू साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी जयस्तंभ चौक के पास, शिवपुरी जामुल, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री :
1. घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार (ब्लेड)।
2. घटना में प्रयुक्त एक धातु का कड़ा।
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना जामुल पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सराहनीय रही, जिनके द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं घटना में प्रयुक्त सामग्री की बरामदगी सुनिश्चित की गई।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद का समाधान कानून सम्मत एवं शांतिपूर्ण तरीके से करें। किसी भी आपराधिक गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था संबंधी सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




