दहेज प्रताड़ना एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं के प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
प्रार्थिया द्वारा थाना वैशाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके पति, सास एवं देवर द्वारा दहेज की मांग करते हुए लगातार गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी तथा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 149/2026 धारा 85, 296, 119(1), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस एवं धारा 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 09.07.2026 को आरोपी सुषमा पाण्डेय एवं अस्वनी पाण्डेय, निवासी शांतिनगर, दशहरा मैदान के पास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
▪️ घटना का कारण :
दहेज की मांग को लेकर उत्पन्न पारिवारिक विवाद एवं प्रताड़ना।
▪️ घटनास्थल :
शांतिनगर, दशहरा मैदान के पास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. सुषमा पाण्डेय, उम्र 50 वर्ष, निवासी शांतिनगर, दशहरा मैदान के पास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।
2. अस्वनी पाण्डेय, उम्र 23 वर्ष, निवासी शांतिनगर, दशहरा मैदान के पास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री :
प्रकरण में गिरफ्तारी की वैधानिक कार्यवाही की गई। (कोई जब्ती नहीं)
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस के विवेचना दल एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा अथवा महिलाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें। महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के विरुद्ध विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे



