रोजगार

RBI Recruitment 2026: आरबीआई में यंग प्रोफेशनल्स की निकली नौकरी, आज तक आवेदन का मौका…

RBI Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी का अवसर है. बैंक ने यंग प्रोफेशनल्स के पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए कल आवेदन करने की अंतिम तिथि है. नोटिफिकेशन के अनुसार, AI, साइबर सिक्योरिटी, क्वांटम टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट फाइनेंस, डेटा एनालिटिक्स और इकोनॉमिक रिसर्च जैसे फील्ड में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी यंग प्रोफेशनल पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.

सभी चयनित उम्मीदवारें की नियुक्ति मुंबई में की जाएगी. भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं. इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म की स्कैन कॉपी और जरूरी दस्तावेजों को ईमेल के जरिए [email protected] पर भेजना होगा. आवेदन के साथ कुछ डॉक्यूमेंट्स भी भेजने हैं.

वेतनमान और कार्यकाल

आरबीआई में यंग प्रोफेशनल पद पर भर्ती होने पर डेढ़ लाख रुपये महीने सैलरी/स्टाइपेंड मिलेगा. यह नियुक्ति फुल टाइम कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी. शुरुआती कॉन्ट्रैक्ट तीन साल के लिए होगा. जिसे उम्मीदवार के प्रदर्शन और दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर बढ़ाया जा सकता है. हालांकि कुल कार्यकाल पांच साल से अधिक नहीं होगा.

चयन प्रक्रिया

आरबीआई में यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती प्रक्रिया कई चरणों की होगी. जिसमें सबसे पहले स्क्रीनिंग होगी. इसके बाद डॉक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन और फिर इंटरव्यू होगा.

यंग प्रोफेशनल भर्ती के लिए योग्यता

उम्मीदवारों को भारतीय नागरिक होना चाहिए.

6 जुलाई 2006 तक उम्मीदवार की आयु 21 साल से अधिक और 30 साल से कम होनी चाहिए.

जॉब एरिया एजुकेशन क्वालिफिकेशन वांछनीय कार्य अनुभव (Desirable Work Experience)
साइबर सुरक्षा एवं आईटी जोखिम (Cyber Security & IT Risk)साइबर सुरक्षा, सूचना सुरक्षा, कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), डेटा साइंस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) या संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री अथवा समकक्ष व्यावसायिक योग्यता।साइबर सुरक्षा, प्रौद्योगिकी जोखिम प्रबंधन, फिनटेक, डिजिटल विनियमन, क्लाउड सुरक्षा, साइबर रेजिलिएंस, परामर्श (Consulting), वित्तीय संस्थानों, नियामक संस्थाओं या शोध संगठनों में कार्य अनुभव।
नीति विश्लेषण (DoS) (Policy Analytics)कंप्यूटर साइंस/आईटी में बीई/बीटेक/एमई/एमटेक या सांख्यिकी/डेटा साइंस में मास्टर डिग्री।डेटा विश्लेषण, डैशबोर्ड निर्माण, एमआईएस ऑटोमेशन, नियामकीय डेटा विश्लेषण, आरटीआई/कानूनी मामलों एवं नीति विश्लेषण का अनुभव।
जलवायु परिवर्तन जोखिम एवं सतत वित्त (Climate Change Risk & Sustainable Finance)जलवायु परिवर्तन अध्ययन, पर्यावरण विज्ञान, क्लाइमेट फाइनेंस, सतत विकास, अर्थशास्त्र, वित्त, सांख्यिकी, डेटा साइंस, लोक नीति या संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री।ईएसजी (ESG), सतत वित्त, जलवायु जोखिम विश्लेषण, जलवायु स्ट्रेस टेस्टिंग, नीति अनुसंधान एवं बैंकिंग क्षेत्र का अनुभव।
क्रेडिट जोखिम विश्लेषण एवं नियामकीय नीति (Credit Risk Analytics & Regulatory Policy)अर्थशास्त्र, इकोनोमेट्रिक्स, सांख्यिकी, वित्त, गणित, डेटा साइंस, वित्तीय अभियांत्रिकी या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री।जोखिम मॉडलिंग, IFRS-9, Python, क्रेडिट डेटा विश्लेषण एवं वित्तीय नियामकीय विश्लेषण का अनुभव।
पेमेंट इकोसिस्टमअर्थशास्त्र, सांख्यिकी, वित्त, वाणिज्य, लोक नीति, डेटा साइंस में स्नातकोत्तर या बीई/बीटेक/एमई/एमटेक अथवा सीए।भुगतान प्रणालियों, सीमा-पार भुगतान (Cross-border Payments), वित्तीय बाजार एवं लोक नीति का अनुभव।
घरेलू एवं सीमा-पार भुगतान प्रणालियों में नीति एवं अनुसंधानअर्थशास्त्र, सांख्यिकी, वित्त, वाणिज्य, लोक नीति, डेटा साइंस में स्नातकोत्तर या बीई/बीटेक/एमई/एमटेक अथवा सीए।लोक नीति एवं भुगतान प्रणालियों में कार्य अनुभव।
नीति एवं अनुसंधान (DEPR)अर्थशास्त्र में मास्टर या पीएचडी तथा मास्टर कार्यक्रम में गणित, सांख्यिकी या इकोनोमेट्रिक्स में कम से कम एक विषय/पेपर।आर्थिक अनुसंधान तथा STATA, EViews, Python या R जैसे सांख्यिकीय सॉफ़्टवेयर का अनुभव।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence)एआई, कंप्यूटर साइंस, लोक नीति, डेटा साइंस या संबंधित विषय में स्नातकोत्तर/तकनीकी/व्यावसायिक डिग्री।एआई अनुसंधान, एआई गवर्नेंस, प्रौद्योगिकी नीति एवं लोक नीति परियोजनाओं का अनुभव।
क्वांटम प्रौद्योगिकी (Quantum Technology)क्वांटम कंप्यूटिंग, भौतिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस या प्रौद्योगिकी नीति में स्नातकोत्तर/तकनीकी/व्यावसायिक डिग्री।क्वांटम अनुसंधान, नवाचार नीति एवं साइबर सुरक्षा अनुसंधान का अनुभव।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button