
दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले में सुरक्षित एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 23 जून 2026 को राष्ट्रीय राजमार्ग एवं शहर के व्यस्त क्षेत्रों में नो पार्किंग अभियान चलाकर सड़क एवं हाईवे पर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों की सघन जांच की गई।
अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत ई-चालान जारी कर कार्यवाही की गई। साथ ही मौके पर उपस्थित वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि वे अपने वाहन सड़क अथवा हाईवे पर इस प्रकार खड़े न करें जिससे यातायात प्रभावित हो तथा दुर्घटना की संभावना उत्पन्न हो।
इसके अतिरिक्त शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों एवं व्यस्त मार्गों में विशेष जांच अभियान चलाकर आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों पर भी कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस द्वारा नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की गई कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे तथा आम नागरिकों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
सराहनीय भूमिका :
उक्त अभियान में यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित हाईवे पेट्रोलिंग टीमों की सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका रही। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा समन्वित रूप से कार्यवाही कर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने में योगदान दिया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित पार्किंग न केवल यातायात बाधित करती है बल्कि गंभीर दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकती है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




