27 जून को अम्बिकापुर में होगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन…

सूरजपुर – छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर में आगामी 27 जून 2026 को संभाग स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। यह रोजगार मेला राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर के ऑडिटोरियम हॉल में प्रातः 10ः30 बजे से सायं 4ः00 बजे तक आयोजित होगा। इस मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी लगभग 2000 पदों पर चयन हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा।
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र एवं अनुभव प्रमाण पत्र आदि लेकर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। इच्छुक आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे पहले से ही छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टलwww.erojgar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से अपना पंजीयन कर लें। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक पंजीयन नहीं कराया है, वे भी मौके पर या ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




