मध्यप्रदेश

नवागत कमिश्नर श्री सिंह ने किया पद्भार ग्रहण…

मध्यप्रदेश – नवागत कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने आज कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर पद्भार ग्रहण किया। श्री सिंह इसके पूर्व नगरीय प्रशासन में पदस्थ थे। कमिश्नर श्री सिंह 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। श्री सिंह ने छिंदवाड़ा, छतरपुर तथा नर्मदापुरम जिलों में कलेक्टर सहित विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य किया है।

पद्भार ग्रहण करने के बाद कमिश्नर श्री सिंह ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने कहा कि कार्यालय को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें। पुराने रिकार्ड अभिलेखागार में संधारित कराएं। नस्तियों को व्यवस्थित रखें। आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों का तत्परता से निराकरण करें।

कमिश्नर ने निरीक्षण के अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रत्येक 15 दिवस में समीक्षा की जाएगी। सभी राजस्व अधिकारी लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें। निरीक्षण के समय संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी, उपायुक्त राजस्व एलएल अहिरवार तथा अन्य अधिकारी उनके साथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button