chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

अजय भसीन स्वावलंबी भारत अभियान के छत्तीसगढ़ प्रदेश सह समन्वयक नियुक्त…

भिलाई। स्वदेशी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए स्वावलंबी भारत अभियान के लिए अजय भसीन को प्रदेश सह समन्वयक नियुक्त किया गया है। यह घोषणा क्षेत्रीय विचार वर्ग में क्षेत्रीय संयोजक सुधीर दाते जी ने की।

उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि श्री भसीन के अनुभव, संगठन क्षमता एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से स्वावलंबी भारत अभियान की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

प्रदेश सह समन्वयक के रूप में अजय भसीन प्रदेश भर में स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन, रोजगार सृजन, स्थानीय उद्यमों के संवर्धन तथा स्वावलंबी भारत के उद्देश्य को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।

संगठन के पदाधिकारियों ने श्री भसीन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचार को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button