अन्‍यभिलाई

बीएसपी द्वारा आयोजित अंतर विभागीय संगीत स्पर्धा का समापन समारोह संपन्न

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली प्रतिष्ठित अंतर विभागीय संगीत स्पर्धा का समापन समारोह 13 जून 2026 महात्मा गांधी कला मंदिर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार रहें तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) जे. एन. ठाकुर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री सौमिक डे तथा महाप्रबंधक (निदेशक प्रभारी- सचिवालय) दीपांकर रे, उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग) राजेन्द्र प्रसाद, उप प्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग) अभिजीत भौमिक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी कलाकारों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल सांगीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पवन कुमार ने स्वयं एक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित संगीत प्रेमियों एवं कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में जे. एन. ठाकुर ने भी प्रतिभागियों के उत्साह, समर्पण एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान कीं।

स्पर्धा के विभिन्न वर्गों में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देकर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। पुरुष हिंदी गायन वर्ग में जगमोहन ने प्रथम, गौतम कुमार दास ने द्वितीय तथा वाय. उमाशंकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सांत्वना पुरस्कार प्रकाश चन्द्र बेहरा तथा अलंकार समद्दार को प्रदान किया गया। वहीं महिला हिंदी गायन वर्ग में श्रीमती तानिया समद्दार प्रथम, सुश्री भाश्वोती बोस द्वितीय तथा श्रीमती शालिनी पांडियन तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार सुश्री उत्तरा ओखदे एवं शानू मैत्रेय को प्रदान किया गया।

गैर हिंदी पुरुष गायन वर्ग में जगमोहन ने प्रथम, शैलेश मोधे ने द्वितीय तथा मुकेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार वी. प्रकाश राव ने प्राप्त किया। वहीं गैर हिंदी महिला गायन वर्ग में सुश्री मधुरिमा राय प्रथम, सुश्री लहर माहुरकर द्वितीय तथा सुश्री ज्ञानू मैत्रेय तृतीय स्थान पर रहीं।

सांत्वना पुरस्कार सुश्री भाश्वोती बोस, सुश्री वैष्णवी कोठड़ी एवं सुश्री मंजीता भारद्वाज को प्रदान किए गए। युगल गायन वर्ग में श्रीमती तानिया समद्दार एवं अलंकार समद्दार की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रीमती शालिनी पांडियन एवं जी. पी. पांडियन द्वितीय तथा श्रीमती पंकजिनी एवं रंजीत तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार श्रीमती समता देशपांडे एवं प्रशांत देशपांडे की जोड़ी को प्रदान किया गया।

समारोह में निर्णायक मंडल के सदस्य रविश कालगांवकर, सपन भट्टाचार्य, श्रीमती अंजलि शुक्ला, श्रीमती स्वाति देशपांडे, श्रीमती उमा मित्रा, श्रीमती वरदा जोशी तथातरुण निषाद उपस्थित रहे। संगीत संगत में दिलीप शर्मा, दीपांकर दास, भालचंद्र शेगेकर, भागवत साहू, देवव्रत मजुमदार, सतीश सिन्हा, रविन्द्र कर्मकार, भारत भूषण परगनिया एवं साईं चक्रवर्ती ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संचालन सरजीत चक्रवर्ती एवं सुप्रियो सेन द्वारा किया गया। इस अवसर पर पी. टी. उल्लास कुमार, दुष्यंत हरमुख तथा प्रतियोगिता के मुख्य समन्वयक प्रभंजय चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित रहे। समारोह में सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button