chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

विश्व पर्यावरण दिवस: स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने प्रथम बटालियन परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…

दुर्ग। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव प्रथम बटालियन, वार्ड-60 दुर्ग में वृक्षारोपण किया। साथ ही अन्य अतिथियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मंत्री श्री यादव पुलिस जवानों से संवाद करते हुए पर्यावरण संरक्षण में उनकी सहभागिता और योगदान की सराहना की गई।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रकृति संरक्षण बेहद जरूरी है और पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला अभियान होना चाहिए। पर्यावरण दिवस के अवसर पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव बघेरा स्थित आनंद सरोवर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता कर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिये।

उन्होंने कहा की प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों से संवाद करते हुए आग्रह किया कि जलवायु संतुलन, हरित पर्यावरण एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसके संरक्षण का संकल्प भी ले।

इस अवसर पर आईजी अभिषेक सांडिल्य, कमांडेंट राजेश कुकरेजा, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, पार्षद गुड्ड यादव, हिमांशु सिंह, ब्रह्माकुमारी चैतन्य प्रभा जी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू जी, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर जी, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, श्रीमती मौसमी ताम्रकार, अभिषेक सिंह, धनंजय ठाकुर, मंगेश बोकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button