chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएसपी के विभिन्न विभागों में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

भिलाई/ विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों एवं इकाइयों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास तथा सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदा कर्मियों तथा पर्यावरण प्रेमियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सिंटर प्लांट–3 (एसपी-3) में नव विकसित वृक्षारोपण क्षेत्र ‘अमराई’ का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक (पीपीसी) प्रवीण राय भल्ला तथा मुख्य महाप्रबंधक (ओएचपी एवं एसपी-3) सजीव वर्गीज द्वारा किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं संयंत्र परिसर में हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित इस क्षेत्र की परिकल्पना एवं क्रियान्वयन महाप्रबंधक (एसपी-3) आई. वी. रमणा, ए. के. बेडेकर तथा महाप्रबंधक (एसपी-3) एस. सी. चांवरिया के नेतृत्व में किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण प्रबंधन विभाग के सहयोग से ‘अमराई’ क्षेत्र में लगभग 100 पौधों का रोपण किया गया। इस अभियान में ओएचपी, एसपी-2, एलडीसीपी, सीएमएम, सीईडी, एसईडी, स्टोर्स, पीएलईएम, एचएम (ई), सीआरएम (ई), मैकेनिकल सर्विसेज तथा डब्ल्यूएमडी के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएसपी के विभिन्न विभागों में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित...

उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इसी क्रम में नंदिनी लाइमस्टोन माइंस में भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रशासनिक भवन परिसर में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन विभाग की रेंज ऑफिसर श्रीमती अंजू वर्मा तथा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी प्रमेन्द्र पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ किया गया। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत मुख्य महाप्रबंधक (फ्लक्स) चिंताला श्रीकांत के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों, यूनियन प्रतिनिधियों एवं संविदा कर्मियों द्वारा पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर खान प्रबंधक संतोष कुमार खांडे, वरिष्ठ अधिकारी सुधाकर जामुलकर, ओमेन टेटे, अलंकार भीवगड़े तथा अन्य अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण जागरूकता संबंधी गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

नंदिनी लाइमस्टोन माइंस द्वारा वर्ष 2026 में 5,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि संस्थान द्वारा हरित पट्टी विकास, जल संरक्षण, धूल नियंत्रण एवं जैव विविधता संवर्धन के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने भिलाई इस्पात संयंत्र की पर्यावरणीय उत्तरदायित्व, हरित विकास तथा सतत भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button