बीरा जी के आंगन में गूंजा योग का संदेश, महिलाओं और युवाओं ने सीखे स्वस्थ जीवन के मंत्र…

भिलाई। पतंजलि योग समिति हरिद्वार के शिष्यों द्वारा कान्हा पार्क योग ग्रुप के तत्वधान में बीरा जी के अंगना कोहका में निः शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। विशेष रूप से हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह जी की माताजी कुलवंत कौर जी की गरिमामयी उपस्तिथि रही।
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने नियमित योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह की माताजी श्रीमती कुलवंत कौर की उपस्थिति विशेष आकर्षण रही।
उन्होंने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए ऐसे आयोजनों की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रकार के निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




