नारधा-सेमरिया तिराहे पर गांजा बेच रहा था युवक, दुर्ग पुलिस ने दबोचा; 2.84 किलो गांजा और नकदी बरामद…

दुर्ग/ दिनाँक 01.06.2026 को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति ग्राम ओखरा स्थित नारधा सेमरिया तिराहा चैक के पास अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना नंदिनी नगर पुलिस एवं ए.सी.सी.यू. टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया।
संदेही से नाम पता पुछने पर अपना नाम पोपचंद मारकण्डे पिता धरमदास मारकण्डे उम्र 30 साल निवासी ग्राम ओखरा का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से 2.840 किग्रा मादक पदार्थ गांजा कीमती 48,000 रूपये एवं बिक्री की रकम 460 रूपये कुल कीमती 48,460 रूपये को जप्त किया गया।
आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 02.06.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना नंदिनी नगर पुलिस टीम एवं ए.सी.सी.यू. टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया।
की गई कार्यवाही:-
अपराध क्रमांक:- 173/2026
धारा:- 20(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट
जप्ती:- 2.840 किग्रा मादक पदार्थ गांजा कीमती 48,000 रूपये एवं बिक्री की रकमक 460 रूपये कुल कीमती 48,460 रूपये जप्त
गिरफ्तार आरोपी:- पोपचंद मारकण्डे पिता धरमदास मारकण्डे उम्र 30 साल निवासी ग्राम ओखरा थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग (छ.ग.)
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




