देवार बस्ती में दुर्ग पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन: कबाड़, खंडहर और शौचालयों से मिला गांजा-शराब का जखीरा, तलवारें भी बरामद…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
थाना खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत देवर पारा बस्ती में में अवैध गांजा बिक्री करने की सूचना मिल रही थी जिस पर से आज दिनांक 03/06/26 को नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, थाना प्रभारी खुर्सीपार के नेतृत्व में 50 के बल के साथ विशेष सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान देवार बस्ती में रहने वाले सभी के घरों की सघन चेकिंग की गई साथ ही सूचना मिल रही थी कि मादक पदार्थ को खंडहर भवन , कबाड़ के बोरे, कबाड़ी सामान के बीच में छुपाकर ,शौचालय में छिपाकर बिक्री करने का काम करते है।
जिस पर से टीम बना कर हर एक कबाड़ कि बोरो, खंडहर भवन, मकान के छत पर चेकिंग की गई जिस पर से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा , गांजा की पुड़िया बनाने वाले प्लास्टिक रैपर , देसी मसाला , गोवा पौआ मिला जिसे जप्ती किया गया साथ ही धारधार हथियार 2 तलवार बरामद किया गया।
जिस पर मादक पदार्थ गांजा मिलने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अज्ञात में अपराध पंजीबध किया जा रहा एवं आबकारी एक्ट पर कार्यवाही की जा रही है । उक्त गांजा , दारू किसके द्वारा लाया गया और छिपाया गया है उक्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण करना ऑपरेशन विश्वास के तहत नशे के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करना ।
स्थल : देवार बस्ती थाना खुर्सीपार, भिलाई
जप्त सामग्री :
1. लगभग 10-12 kg गांजा ,
2. 18 पौआ देसी सोले मसाला और 44 पौआ गोल्डन गोवा शराब कुल 62 पौआ
3. प्लास्टिक रैपर के कई सारे पैकेट्स जिससे गांजा को भरकर पुड़िया बनाते हैं
4. 2 तलवार अन्य धारदार हथियार
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन , नशीला मादक पदार्थ की बिक्री करने वाले व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस का सहयोग करें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




