chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

खाद संकट पर कांग्रेस का बड़ा अभियान: सहकारी समितियों का दौरा करेंगे ताम्रध्वज साहू, किसानों से करेंगे सीधा संवाद…

दुर्ग। प्रदेश में खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले किसानों को हो रही खाद की किल्ल्त (यूरिया, डी. ए. पी.) और टोकन व्यवस्था में आ रही समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी आक्रमक हो गई है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं क्षेत्र के सभी प्रमुख पदाधिकारीयों के साथ आगामी 4 जुन को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगपुरा सुबह 11 बजे,

ग्राम थनौद 12 बजे, ग्राम निकुम 12.30 बजे ग्राम अंडा दोपहर 1 बजे, ग्राम कुथरेल 2.30 बजे, बोरीगारका 3 बजे, ग्राम मंचादुर शाम 4 बजे एवं नगर पंचायत उतई शाम 4.30 बजे सेवा सहकारी समितियों का दौरा करेंगे, श्री साहू सहकारी समितिओं और खाद वितरण केंद्रों पर पहुंचकर किसानों से सीधा चर्चा करेंगे।

पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस दौरा कार्यक्रम में जिला कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस के साथ साथ मंडल, सेक्टर, पंचायत वार्ड तथा बूथ कार्यकर्त्ताओं सहित एवं क्षेत्र के किसान भाइयों से अपील किया है की वें अपनी समस्याओं को लेकर डरे नहीं बल्कि सभी एकजुट होकर अधिक से अधिक संख्या में सामने आये ताकि भाजपा सरकार पर दबाव बनाया जा सके और किसानों को समय पर पर्याप्त खाद मिल सके।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button