ऑनलाइन जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, छावनी पुलिस ने मास्टरमाइंड चेतन चंदेल को किया गिरफ्तार…

भिलाई/ थाना छावनी मे दिनांक 31/05/2026 को सूचना मिली की कसाई मोहल्ला नगर किनारे कुआ के पास मे खुला स्थान पर कैम्प 02 भिलाई अवैध रूप से लाभ अर्जित करने हेतु रूपये पैसो का आन लाईन हारजित का दांव लगाकर जुआ खेला रहे है कि सूचना पर बताये स्थान पर रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को पकडे जिसके नाम व पता पूछने पर
अपना (1) आतीश गौर पिता बलदेव गौर उम्र 30 वर्ष साकिन सर्कुलर मार्केट श्रीराम डेयरी के पास कैम्प 02 भिलाई (2) नियाज अहमद पिता स्व. जलील अहमद उम्र 40 वर्ष साकिन प्रकाश आटा चक्की के पास कैम्प 02 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.) जो इन लोगो के कब्जे से 04 नग मोबाईल फोन बरामद की गई।
आरोपियो को छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधि.2022 की धारा 3(2) एवं 112 बीएनएस का पाये जाने से अपराध क्रं. 365/2026 धारा छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधि.2022 की धारा 3(2) एवं 112 बीएनएस के तहत् कार्यवाही कर माननीय न्यायालय दुर्ग मे रिमाण्ड पर भेजा गया।
आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन में आरोपी चेतन चंदेल पिता केशव राम चंदेल उम्र 35 वर्ष साकिन बैकुण्ठ धाम राष्ट्रीय विद्यालय के पास कैम्प 02 भिलाई का नाम बताया गया था, जिसे पता तलाश कर पकड़ा गया । आरोपी द्वारा अपराध स्वीकर करने पर विधिवत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
आरोपी चेतन चन्देल को पूर्व में जुआ, सट्टा, मारपीट एवं छेड़छाड़ के लगभग 09 मामलों में चालान किया जा चुका है। जिला बालोद के बलवा के 02 मामलों में संलिप्त रहा है।
उक्त कार्यवाही मे थाना छावनी पुलिस टीम की कार्य सराहनीय भूमिका रही ।
आरोपी – चेतन चंदेल पिता केशव राम चंदेल उम्र 35 वर्ष साकिन बैकुण्ठ धाम राष्ट्रीय विद्यालय के पास कैम्प 02 भिलाई
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे



