chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

एसपी दुर्ग ने पेट्रोल पंप पर चल रही “एकेडमी ऑन व्हील्स” ट्रेनिंग का निरीक्षण किया…

भिलाई/ दिनांक 01.06.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग विजय अग्रवाल ने भिलाई सेक्टर-6 स्थित पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। यहां दिनांक 30.05.2026 से इंडियन ऑयल की “एकेडमी ऑन व्हील्स” गाड़ी के माध्यम से पेट्रोल पंप कर्मचारियों का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है।

“एकेडमी ऑन व्हील्स” एक चलती-फिरती क्लासरूम है। इसमें कर्मचारियों को आग लगने जैसी इमरजेंसी से निपटने, ग्राहकों से बेहतर व्यवहार करने तथा पेट्रोल पंप के सुरक्षित संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एसपी विजय अग्रवाल ने स्वयं VR चश्मा पहनकर प्रशिक्षण का अनुभव लिया।

VR तकनीक से कंप्यूटर पर आग लगने जैसी वास्तविक आपात स्थिति का अनुकरण तैयार किया जाता है, जिससे कर्मचारी जोखिम के बिना पहले से ही तैयार हो सकें। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कहा कि पंप के सभी कर्मचारी लगन और अनुशासन के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी की मेहनत एवं प्रतिबद्धता की सराहना की।

इस अवसर पर ट्रेनर निशांत कौशिक एवं अक्षय कुमार, सुपरवाइजर संजय स्वामी, आईओसीएल के सेल्स ऑफिसर अंकित साखरकर तथा पुलिस पेट्रोल पंप के इंचार्ज आरआई नीलकंठ वर्मा उपस्थित रहे।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा: “इस प्रकार की आधुनिक तकनीक आधारित ट्रेनिंग से कर्मचारी और अधिक दक्ष एवं सतर्क होंगे। किसी भी आपात स्थिति में वे उसे कुशलता से संभाल लेंगे। हमारा प्रयास है कि इस पंप को क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ एवं सबसे सुरक्षित पेट्रोल पंप बनाया जाए।”

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button