दुर्ग पुलिस ने चार ठिकानों पर मारी रेड, 114 पौवा अवैध शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार…

दुर्ग पुलिस व्दारा नशे के विरूद्ध आपरेशन विश्वास के अन्तर्गत अभियान चलाकर, नशा खोरी करने वालों, अवैध रूप से नशीले पदार्थों (शराब, गांजा, नशीली प्रतिबंधित दवाईयों) की बिक्री करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है एवं मुखबीर लगाए गए हैं।
इसी तारतम्य में दिनांक 31.06.2026 एवं 01.06.2026 को मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना दुर्ग अन्तर्गत नयापारा नदी रोड तिराहा दुर्ग एवं शिवनाथ नदी रोड जैन मंदिर गंजपारा के पास अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने की सूचना पर दबिश देकर आरोपी मनोज कुमार निषाद 55 वर्ष से 29 पौवा शराब कीमती 2900/- रू. एवं बिक्री की रकम 100/- रू. जुमला 3000/- रूपये एवं रामदेव सिंघा 61 वर्ष के कब्जे से अवैध शराब 29 पौवा, कीमती 2940/- रू. एवं बिक्री की रकम 300/- रू. जुमला 3240/- रूपये जप्त किया गया।
थाना नेवई अन्तर्गत बीआरपी प्लांट के पास नहर किनारे मीहारी मरोदा में दबिश देकर आरोपी सुरेन्द्र कुमार दिवरा को पकड़ा जाकर इसके कब्जे से 26 पौवा एवं एक अद्दी कुल 2440/- रू. एवं बिक्री की रकम 380/- रूपये जुमला 2820/- रूपये जप्त किया गया ।
थाना पद्मनाभपुर अन्तर्गत शीतला तालाब रोड पर दबिश देकर बब्बर मरकाम 26 वर्ष को पकड़ा जाकर इसके कब्जे से 30 पीया शराब कीमती 3600/- रूपये एवं अवैध शराब बिक्री की रकम 720/- रू. जुमला 4320/- रूपये जप्त किया गया है।
इस प्रकार 04 मामलों में दुर्ग पुलिस व्दारा 04 आरोपियों को 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर इसके कब्जे से 114 पौवा अवैध शराब एवं बिक्री की रकम जुमला कीमती 13320/- रू. का बरामद कर आरोपियों को रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपियों का नामः –
01. मनोज कुमार निषाद उम्र 55 वर्ष निवासी बजरंग नगर, दुर्ग
02. रामदेव सिंघा 61 वर्ष, डिपरापारा पोटिया रोड, दुर्ग
03. सुरेन्द्र कुमार दिवरा, 40 वर्ष, स्टेशन मरोदा, नेवई
04. बब्बर मरकाम 26 वर्ष, देवारपारा कसारीडीह, पद्मनाभपुर
उक्त कार्यवाही में थाना दुर्ग, नेवई एवं पद्मनाभपुर पुलिस टीम की प्रभावी कार्यवाही रही। प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी एवं साक्ष्य संकलन हेतु पुलिस टीम द्वारा सतत कार्यवाही की जा रही है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




