बाइक में शराब तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 40 पौवा देसी शराब और मोटरसाइकिल जब्त…

दुर्ग/ दिनांक 30.05.2026 को जरिए मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने हेतु परिवहन कर रहे है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना नंदिनी नगर पुलिस द्वारा बायपास रोड खदान चौक में घेराबंदी कर संदेहियों को पकड़ा गया।
संदेहियों से नाम पता पुछने पर उन्होंने अपना नाम 01. लक्की पिता सुरेन्द्र गेण्ड्रे उम्र 19 साल 02. गौकरण पिता नंद कुमार बंजारे उम्र 27 साल दोनो निवासी ग्राम मलपुरी खुर्द का रहने वाले बताये। आरोपियों के कब्जे से 40 पौवा देशी मदिरा शराब कीमती 4,000 रूपये एवं 01 नग मोटर सायकल कीमती 30,000 कुल कीमती 34,000 रूपये जप्त किया गया।
आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 30.05.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना नंदिनी नगर पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया।
की गई कार्यवाही:-
अपराध क्रमांक:- 166/2026
धारा:- 34(2) आबकारी एक्ट
जप्ती:- 40 पौवा देशी मदिरा शराब कीमती 4,000 रूपये एवं 01 नग मोटर सायकल कीमती 30,000 कुल कीमती 34,000 रूपये
गिरफ्तार आरोपी:- 01. लक्की पिता सुरेन्द्र गेण्ड्रे उम्र 19 साल निवासी ग्राम मलपुरी खुर्द, 02. गौकरण पिता नंद कुमार बंजारे उम्र 27 साल निवासी ग्राम मलपुरी खुर्द थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग छ.ग.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




