छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

दुर्ग लोकसभा में अबकी बार 6 लाख पार- ब्रजेश बिचपुरिया…

दुर्ग विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष और लाभार्थी संपर्क अभियान के लोकसभा संयोजक ब्रजेश बिचपुरिया मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए और सभी जिम्मेदार पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए उन्होंने आवाहन किया कि हम सबको मिलकर इस लोकसभा चुनाव में दुर्ग लोकसभा के प्रत्याशी विजय बघेल जी को 6 लाख से ज्यादा मतों से विजय दिलाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करना है और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जो सपना अबकी बार 400 पार का है उसे छत्तीसगढ़ की 11 की 11 लोकसभा सीट को जीताकर पूरा करना है और उन्हें भेंट स्वरूप देना है l

साथ ही साथ ब्रजेश बिचपुरिया जी ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भारतीय सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं के बीच प्रदेश से आया हुआ पोस्टर भी लॉन्च किया कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जी ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माया बेल चंदन जी उपस्थित रही साथ ही साथ प्रमुख रूप से जिले के महामंत्री सुरेंद्र कौशिक जी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाधेय जी, दिनेश देवांगन जी, महिला मोर्चा दुर्ग की अध्यक्ष दिव्या कलहरे जी ,प्रकाश साहू जी ,चारों मंडल के अध्यक्ष मदन वाढई जी मंडल अध्यक्ष गंजपारा सदर, विजय ताम्रकार जी मंडल अध्यक्ष चंडी शीतला ,डॉ सुनील साहू जी मंडल अध्यक्ष बोरसी-कसारीडीह,सुनील अग्रवाल जी मंडल अध्यक्ष सिकोला पटरीपार साथ में बड़ी संख्या में जिले के पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी युवा मोर्चा महिला मोर्चा एवं अन्य मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे l

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button