परीक्षा देने गई छात्रा की एक्टिवा चोरी, बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार…

बेमेतरा-रायपुर/ विवरणः-
प्रार्थिया प्रियंका निषाद निवासी ग्राम चोंगीखपरी जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 30.05.2026 को डी.एल.एड प्रथम वर्ष की परीक्षा जे.आर.डी. स्कूल दुर्ग में होण्डा एक्टिवा क्रमांक सी.जी.07 सी.एस. 3289 से आई थी जिसे स्कूल के गेट के पास खडी कर पेपर देने चली गई। पेपर देकर वापस आकर देखी स्कूटी को कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिया था प्रार्थिया कि रिपोर्ट अपराध क्रमांक 278/26 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
चोरी गई होण्डा एक्टिवा एवं अज्ञात आरोपी का पता साजी के दौरान मुखबिर की सूचना पर बस स्टैण्ड दुर्ग के पास स्कूटी बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे आरोपी की घेरा बंदी कर पकडा गया नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम अभिषेक एम जोशी पिता स्व. महेन्द्र टी जोशी उम्र 39 साल निवासी एचआईजी सेक्टर 06 देवेन्द्र नगर रायपुर का रहने वाला बताया तथा स्कूटी के संबंध में पुछने पर बताया कि उक्त स्कूटी को दिनांक 30.05.26 को जे.आर.डी. स्कूल के पास से चोरी करना बताया।
आरोपी के कब्जे से चोरी गई होण्डा एक्टिवा क्रमांक सी.जी.07 सी.एस. 3289 कीमती 40,000 रूपये बरामद कर प्रकरण में जब्त किया जाकर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
आरोपी का नाम व पता – अभिषेक एम जोशी उम्र 39 साल निवासी एचआईजी सेक्टर 06 देवेन्द्र नगर रायपुर
जप्त सामग्री – होण्डा एक्टिवा क्रमांक सी.जी.07 सी.एस. 3289 कीमती 40,000रुपए
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




