
दुर्ग – मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29/05/2026 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि महावीर मेहता अवैध रूप से विक्रय करने हेतु मादक पदार्थ गांजा के 04 नग सूखा पौधा को अपने घर के बाडी मे छुपाकर रखा है सूचना पर हमराह स्टाफ,गवाहन के मौके पर पहुंचकर कर विधिवत कार्यवाही कर महावीर मेहता से मादक पदार्थ गांजा का 04 सूखा पौधा, तना, जड़ सहित कुल वजनी 3.17 किलोग्राम कुल कीमती 30000 रूपये गवाहो के समक्ष जप्त, कर कब्जा पुलिस लिया गया,
आरोपी महावीर मेहता पिता स्वा0 मोहन मेहता उम्र 65 वर्ष निवासी एचएससीएल कालोनी शिवपारा स्टेतशन मरौदा थाना नेवई जिला दुर्ग का यह कृत्य अपराध धारा 20 ए एनडीपीएस एक्ट का घटित करना पाया जाने से दिनांक 29/05/2026 को 16/45 बजे गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय दुर्ग पेश कर केन्द्रीय जेल दुर्ग निरूद्ध किया गया ।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नेवई अनिल कुमार साहू, सउनि करन सोनकर ,आरक्षक 1561 नारायण लाल ठाकुर, आरक्षक देवप्रकाश , आरक्षक प्यारे लाल का सराहनीय योगदान रहा।
अपराध क्रमांक:-
341/26 धारा 20 ए एनडीपीएस एक्ट
आरोपी :-
महावीर मेहता पिता स्व0 मोहन मेहता उम्र 65 वर्ष निवासी एचएससीएल कालोनी शिवपारा स्टेाशन मरौदा थाना नेवई दुर्ग
जब्त मशरूका:-मादक पदार्थ गांजा का 04 नग सूखा पौधा, तना, जड़ सहित कुल वजनी 3.17 किलोग्राम कुल कीमती 30000 रूपये
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




