
दुर्ग – दिनंाक 29.05.2026 को थाना सुपेला को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना क्षेन्त्रान्तर्गत आर.के. ग्राउण्ड के पास एक व्यक्तियों द्वारा धारदार चाकू लेकर लहराते हुए आने-जाने वाले लोगो को आतंकीत कर भयभीत कर रहा है, मौके पर थाना सुपेला पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा जिससे नाम पता पूछने पर अपना- देवराज सोनी निवासी बाम्बे आवास सुपेला जिला दुर्ग (छ.ग.) का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से धारदार स्टील का चाकू को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
आरोपी के विरूद्ध थाना सुपेला मे अपराध क्रंमाक 732/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया। आरोपीगणों को आज दिनांक 29.05.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव, प्र.आर. प्रकाशचंद्र तिवारी, प्रहलाद सिरमौर, आर. दुर्गेश सिंह की सराहनीय योगदान रहा।
नाम आरोपी – देवराज सोनी उर्फ मोनू उम्र 21 साल निवासी बाम्बे आवास सुपेला जिला दुर्ग (छ.ग.)
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




