careerकैरियर

महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक ग्रेड-03 पद हेतु कौशल परीक्षा की तिथि घोषित…

महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार सहायक ग्रेड-03 तृतीय श्रेणी (लिपिकीय) (अराजपत्रित) के पदों पर सीधी भर्ती हेतु 12 मई 2026 से 25 मई 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी। दावा-आपत्ति आमंत्रण के पश्चात सहायक ग्रेड-03 के अ.जा. संवर्ग के 01 पद हेतु कुल 07 तथा अ.ज.जा. संवर्ग के 01 पद हेतु 01 दावा-आपत्ति प्राप्त हुई।

दावा-आपत्ति प्रकरणों के परीक्षण उपरांत नियमानुसार समिति द्वारा अंतिम सूची प्रकाशन का निर्णय लिया गया है। विज्ञापन की शर्तों के अनुसार पदानुरूप वर्गवार वरिष्ठता क्रम में 1:10 के अनुपात में अभ्यर्थियों की मेरिट सूची के आधार पर कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी। कौशल परीक्षा दिनांक 03 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग, रीपा भवन, लवसरा रोड, जिला सक्ती (छ.ग.) में आयोजित होगी।

दावा-आपत्ति निराकरण उपरांत निराकृत दावा-आपत्ति सूची एवं कौशल परीक्षा हेतु मेरिट सूची की जानकारी सक्ती जिले की वेबसाइटhttps://sakti.cg.gov.in तथा कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, रीपा भवन, लवसरा रोड, जिला सक्ती के सूचना पटल पर देखी जा सकती है। कौशल परीक्षा हेतु आमंत्रित सभी अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज जैसे शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, मुद्रलेखन प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button