chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़भिलाई

हाथ में धारदार हथियार लेकर आमजनों एवं राहगीरों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 27.05.2026 को थाना वैशाली नगर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि राजीव नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार लेकर आमजनों एवं राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राहुल साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी मकान नंबर 12/B, सड़क नंबर 12, सेक्टर-02, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग बताया। आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य अपराध पाए जाने पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 194/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

▪️ घटना का कारण : आमजनों एवं राहगीरों में भय का वातावरण निर्मित कर डराना-धमकाना।

▪️ घटनास्थल : राजीव नगर क्षेत्र, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम : 1. राहुल साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी मकान नंबर 12/B, सड़क नंबर 12, सेक्टर-02, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री : 1. एक नग धारदार हथियार।

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button