chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई
सेल सीएमडी, डॉ. ए.के. पंडा ने भिलाई इस्पात संयंत्र के के परिचालन की समीक्षा की, उच्च उत्पादन लक्ष्य, बेहतर सुरक्षा एवं उत्पादकता पर दिया जोर…

भिलाई/ स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पंडा ने 27 मई 2026 को भिलाई प्रवास के दौरान संयंत्र के परिचालन तथा वित्तीय स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने भविष्य के लिए अधिक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करने, डायरेक्ट डिस्पैच बढ़ाने तथा सुरक्षा एवं उत्पादकता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।
दौरे के प्रारंभ में निदेशक प्रभारी (सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र) चित्त रंजन महापात्र एवं संयंत्र के कार्यपालक निदेशकों द्वारा भिलाई निवास में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सेल) डॉ. अशोक कुमार पंडा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सीआईएसएफ जवानों द्वारा उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




